Varanasi News: जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिले में शनिवार से सभी बोर्ड के कक्षा-एक से आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन अब सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। पिछले दिनों भीषण गर्मी और तापलहर के चलते स्कूलों का समय परिवर्तित कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों की तरफ से समयावधि बढ़ाने की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। शुक्रवार को बीएसए की तरफ से सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड के सभी निजी विद्यालयों के साथ कक्षा-8 तक के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.