Varanasi News: जिला बदर अपराधी ने किया जानलेवा हमला
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: चोलापुर। जिला बदर अपराधी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इमिलिया के राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जिला बदर आरोपी राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसके साथ रहे तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। तहरीर के अनुसार राजेश यादव राकेश यादव की आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कानूनी पैरवी करते हैं। इसे लेकर राकेश पूर्व में उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोप है कि 29 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे राजेश अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान राकेश यादव अपने तीन साथियों के साथ कार से पीछा करने लगा। खतरा भांपकर राजेश कार लेकर भागने लगे। इसी दौरान आरोपी ने तेज रफ्तार में उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.