वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत चौकाघाट स्थित जिला जेल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से शुक्रवार को जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव और जेलर सुरेश बहादुर सिंह की उपस्थिति में संस्था के सदस्यों ने कारागार में बंदियों से नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा कराई। राजयोग ट्रेनर तापोशी दीदी ने नशे से होने वाली हानि, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव की जानकारी दी। विपिन भाई ने बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटका, शराब आदि के साथ देह और भौतिक पदार्थो के अभिमान को भी एक नशा बताया। उन्होंने कहा कि नशा से आपसी संबंध टूटते हैं। मनमुटाव और नफरत में मानव दूसरे को नुकसान पहुंचाता है। जेलर सुरेश बहादुर सिंह, संदीप, अनिता ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...