वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा न लगने पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पं. दीनदयाल के नाम से बने 25 साल बीत गए, लेकिन प्रतिमा स्थापित करने में हीलाहवाली की जा रही है। इस संदर्भ में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कमिश्नर एस. राजलिंगम से मिला। उन्होंने कहा कि इस मसले पर शासन ने वाराणसी के जिलाधिकारी से 10 बिंदुओं पर आख्या मांगी थी। नौ बिंदुओं पर सकारात्मक रिपोर्ट मिली, जबकि एक बिंदु सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश संबंधित था। इसपर भी सुप्रीम कोर्ट के पोर्टल पर 'अंतिम निस्तारण' अंकित है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति ताउम्र चिंतित थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अब जिला प्रशासन और जिल...