Varanasi News: जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म नहीं मिलने पर हंगामा
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के बाद उसकी फिल्म नहीं मिलने पर मंगलवार को मरीजों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि सभी के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं होता है। ऐसे में मोबाइल से एक्स-रे की फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखाना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में करीब तीन महीने से एक्स-रे फिल्म नहीं दी जा रही है। कंप्यूटर में दिख रही तस्वीर मरीज और उनके परिजन मोबाइल में कैद करते हैं। मरीजों का कहना था कि कई लोगों के पास साधारण कीपैड मोबाइल हैं। वहीं, जिनके पास कैमरा वाला फोन है, उसकी तस्वीर में पर्याप्त स्पष्टता नहीं आ पाती। इससे चिकित्सक को एक्स-रे देखने और रिपोर्ट के आधार पर उपचार करने में परेशानी होती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शासन की ओर से एक्स-रे फिल्म का प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.