वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की कमी है। एक्स-रे होने के बाद लोगों को फिल्म नहीं मिल पा रही है। लोग मोबाइल से फोटो खींचकर डॉक्टर के पास दिखाने ले जा रहे हैं। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें दूसरों के मोबाइल का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार फिलहाल केवल अत्यधिक आवश्यकता वाले मरीजों को ही एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता होते ही पहले की तरह सभी मरीजों को फिल्म दी जाने लगेगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: ब्लड बैग-बीटाडीन की आपूर्ति, एक्सरे प्लेट व एआरवी का संकट बरकरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...