Varanasi News: जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की प्लेट खत्म हो गई है। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। एक्स-रे के बाद मरीजों को रिपोर्ट की प्रिंटेड प्लेट नहीं मिल पा रही है। उन्हें मोबाइल फोन में तस्वीर लेकर काम चलाना पड़ रहा है। इसे लेकर मंगलवार और बुधवार को मरीजों और अस्पतालकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। मरीजों का कहना था कि जांच के लिए शुल्क और समय देने के बाद भी उन्हें एक्स-रे फिल्म नहीं मिल रही है। एमएस डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि जरूरतमंदों को एक्स-रे प्लेट दी जा रही है। कुछ एक्सरे प्लेट की कमी आई है जिसे जल्द दूर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.