Varanasi News: जिला अस्पताल के ब्ल़ड सैंपल कक्ष में बेहोश हुई युवती
वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में कक्ष संख्या 239 का एसी कई दिनों से खराब है। यहां ब्लड सैंपल देने के लिए मरीजों की भीड़ रहती है। गुरुवार को अधिक भीड़ और गर्मी के कारण 14 साल की मरीज हंसिका बेहोश हो गई। परिजनों के अनुसार खून का नमूना देने के बाद दो तीन और मरीज अचेत हो गए। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि कक्ष में एसी खराब होने से काफी गर्मी रहती है। ब्लड सैंपल देने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगती है। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द एसी ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.