Varanasi News: जिला अस्पताल का ओटी दो दिन बंद रहा
वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) दो दिन से बंद है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी के शहर में होने के कारण ओटी को सेफ हाउस बना दिया गया। इस कारण बुधवार और गुरुवार को ओटी ठप रहा। सीएमएस डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि वीवीआईपी आगमन को देखते हुए अस्पताल के मुख्य ओटी में दो दिन कोई मेजर ऑपरेशन नहीं हुआ। हालांकि, गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर चालू था। वहां आपातकालीन ऑपरेशन किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.