Varanasi News: जिलास्तरीय नेहरू हॉकी के लिए नहीं पहुंची एक भी टीम
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला स्तरीय बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को गंगापुर इंटर कालेज में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। दोनों वर्गों में एक भी टीम मैदान पर नहीं आई। वरिष्ठ खिलाड़ियों का कहना है कि वाराणसी में हॉकी के तीन तीन एस्ट्रो टर्फ मैदान हैं। तब गंगापुर इंटर कालेज में मिट्टी के मैदान पर यह प्रतियोगिता क्यों आवंटित की गई। वाराणसी में यूपी बोर्ड के 200 से अधिक स्कूल कालेज हैं। फिर भी एक भी स्कूल की टीम का मैदान पर न उतरना अपने आप में बड़ा सवाल है। खिलाड़ियों का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक को इस पर गहन विचार करना चाहिए कि आखिर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूल कालेज में खेल की दशा ऐसी क्यों है।हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने कहा कि यह पहला अवसर है इस प्रतियोगिता में कोई ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.