Varanasi News: जालसाजी कर जमीन बैनामा में चार पर केस
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर जमीन बैनामा के आरोप में कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करौंदी के आदित्य नगर निवासी विजय कुमार के मुताबिक उनके पिता स्व. लालमन के नाम से जमीन थी। पिता के बीमार होने के दौरान परिचित राजेश कुमार जायसवाल ने उपचार का बहाना बनाकर 27 जनवरी 2003 को अपने पक्ष में मुख्तारनामा करा लिया। विजय के अनुसार, 13 दिसंबर 2003 को पिता की मृत्यु हो गई। राजेश कुमार ने खुद को मृतक का मुख्तार बताते हुए कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 13 फरवरी 2009 को 159.53 वर्गमीटर जमीन का बैनामा रन्नो देवी के पक्ष में करा दिया। यह बैनामा उप निबंधक सदर के कार्यालय में कराया गया। कैंट पुलिस ने राजेश कुमार जायसवाल, रन्नो देवी, संजय कुमार और अजीत कुमार के खिलाफ केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.