वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र में बातचीत बंद करने पर छात्रा को धमकी देने और उसके ममेरे भाई की पिटाई के मामले में केस दर्ज किया गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता औराई (भदोही) की रहने वाली है। बताया कि लेदुपुर निवासी राज सिंह उससे बातचीत करता था। उसके ममेरे भाई ने इसका विरोध किया। उसे बातचीत बंद करने की सलाह दी। उसने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज राज सिंह ने उसे बदनाम और पिता-ममेरे भाई की हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने 15 अक्तूबर को पांच-छह साथियों के साथ मिलकर ममेरे भाई की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भाई-बहन से मारपीट में पांच नामजद इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...