वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सर सुंदरलाल अस्पताल में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को घातक बीमारी हेपेटाइटिस के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष और हेपेटाइटिस नोडल अधिकारी डॉ. देवेश प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस-बी का प्रभावी टीका उपलब्ध है। हेपेटाइटिस-सी का उपचार संभव है। सह आचार्य डॉ. एसके शुक्ल ने कहा कि जागरूकता ही हेपेटाइटिस की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। सहायक आचार्य डॉ. अनुराग कुमार तिवारी ने कहा कि समय से इलाज होने पर हेपेटाइटिस बी और सी पर विजय पायी जा सकती है। मरीज को नया जीवन मिल सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सीएचसी बाजपुर में जागरूकता अभियान आयोजित सहायक आचार्य डॉ...