Varanasi News: जल संरक्षण अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत श्रीवल्लभ विद्यापीठ, भैरवनाथ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा जल बचाने के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। विद्यार्थियों ने भी जल संरक्षण का संकल्प लिया और दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: विद्यार्थियों को दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.