Varanasi News: जल निकासी का बनेगा मास्टर प्लान
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू अस्पताल परिसर में बारिश में जलजमाव की समस्या से स्थायी निजात के लिए अब मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए बीएचयू और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित होगी। टीम अस्पताल परिसर और आसपास जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगी। साथ ही जलभराव के कारण, पानी के बहाव की दिशा, नालों की क्षमता और कनेक्टिविटी समेत अन्य बिंदुओं का अध्ययन करेगी। यूनिवर्सिटी वर्क डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम और बीएचयू के इंजीनियर मिलकर जल निकासी का मास्टर प्लान बनाएंगे। इसमें वर्तमान व्यवस्था की कमियों को चिह्नित करने के साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जलनिकासी और यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराएं अस्पताल परिसर में लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.