Varanasi News: जलभराव बरकरार, कागज पर दिखा रहे निस्तारित
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीते दो दिनों से बारिश बंद है। कहीं हुई तो बूंदाबादी तक ही सीमित रही। लेकिन अभी भी कई मोहल्ले और कॉलोनियों में जलभराव है। यहां के बाशिंदे हफ्तों से इससे जूझ रहे हैं। सैकड़ों मकान चारों ओर पानी से घिरे हैं। तो कहीं सड़क और गलियों में सीवेज बह रहा है। विडंबना यह कि नगर निगम प्रशासन लोगों की पीड़ा दूर करने की जगह शिकायतों का समाधान किए बिना ही 'निस्तारित' दिखाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दे रहा है। ऐसा ही उदाहरण कंदवा क्षेत्र की आनंदनगर कॉलोनी का है। यहां के निवासी अनूप कुमार सिंह ने कुछ दिनों पहले जलभराव की लिखित शिकायत की थी लेकिन आईजीआरएस पर सामान्य विभाग के अधिकारियों ने इसका समाधान होने की सूचना अपलोड कर दी। जबकि सोमवार को 28वें दिन भी यह कॉलोनी पानी से घिरी रही。 यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.