वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू अस्पताल, सिंहद्वार के आसपास और ट्रॉमा सेंटर के पास जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बीएचयू के यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईडी), नगर निगम, जल निगम ग्रामीण एवं सीऐंडडीएस के अधिकारियों, विशेषज्ञों को कमेटी में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 25 अगस्त से तीन सितंबर तक 'इस मर्ज की करें दवा' सिरीज प्रकाशित की। जिसके बाद नगर निगम और बीएचयू प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि कमेटी की अभी कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है। लेकिन अनौपचारिक वार्ता के दौरान कमेटी के सदस्यों ने जलभराव के कारणों, समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों, ड्रेनेज सिस...