वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी । मानसून सीजन की पहली अच्छी बारिश से बुधवार को मौसम तो खुशनुमा हो गया लेकिन, कई इलाकों में जलभराव ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया। जलजमाव के परंपरागत स्थानों पर बारिश बंद होने के बाद काफी देर तक पानी लगा रहा। सरैया डॉट पुल पर पांच घंटे तक पानी लगे रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घंटों पानी लगा रहता है। जलालीपुरा, सरैया बाजार, छित्तनपुरा, पीलीकोठी, कोयला बाजार, हनुमान फाटक, छोहरा में भी काफी समय तक जलभराव रहा। चौकाघाट, अंधरापुल, नई सड़क, औरंगाबाद, ककरमत्ता, सामनेघाट, रामनगर, चितईपुर, सोनिया, बेनीपुर, सराय नंदन, खोजवां में भी आवाजाही प्रभावित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...