वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ज्ञान-विज्ञान की नगरी में साइंस सिटी और आधुनिक नक्षत्रशाला बनने जा रही है। इनका निर्माण भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद कराएगा। जलकल परिसर में प्रस्तावित कम्युनिटी पार्क में साइंस सिटी और नक्षत्रशाला निर्माण के प्रस्ताव पर नगर निगम सदन की सोमवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी। साइंस सिटी में लोग विज्ञान के रहस्यों को आसान तरीके से जान सकेंगे। स्पेस थिएटर में अंतरिक्ष यान में बैठने का एहसास होगा। 3डी शो के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की चाल पता चलेगी तो कई मॉडल ऐसे होंगे जिन्हें आप स्पर्श कर सकेंगे। 360 डिग्री में अंतरिक्ष देखा जा सकेगा। टाइम मशीन की संकल्पना भी महसूस होगी। बनारस में पहले से दो वेधशालाएं और एक सूर्य घड़ी है। मान मंदिर घा...