Varanasi News: जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी
वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। स्व. कलावती देवी रघुनाथ प्रसाद अग्रहरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को हुकुलगंज स्थित कार्यालय पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य है। 17 वर्षों से संस्था यह परंपरा निभा रही है जो समाज के लिए प्रेरक है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि, डॉ. अशोक कुमार राय, अरुण अग्रहरी, बबलू अग्रहरि, मंगल पटेल, अनिल पटेल, संजय गुप्ता, अमित सिंह पटेल, चंद्रभूषण दास, संजू गुप्ता, सनी जौहर, सभासद राजेश यादव, संतोष सैनी, जय विश्वकर्मा, महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.