Varanasi News: जरूरतमंदों की सेवा पं. दीनदयाल को सच्ची श्रद्धांजलि
वाराणसी, सितम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को प्राकृतिक नवजीवन ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों व परिजनों को फल वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पं. उपाध्याय का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने और उसकी पीड़ा का समाधान करने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय और सचिव शरद श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देती रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मिश्रा, अतुल मिश्रा, विनोद पांडेय, मिलिंद श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला, जितेंद्र पांडेय, कौशल मिश्रा, मनीष सिंह, रवि शर्मा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.