वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। करवाचौथ के मद्देनजर महिलाओं की पसंद के अनुसार बाजार सज गए हैं। तीन दिन बाद पड़ने वाले व्रत-पर्व की तैयारियों में सबसे अधिक जोर खरीदारी पर ही दिख रहा है। पूजन-शृंगार सामग्रियों, कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और साड़ियों की खरीदारी शुरू हो गई है। विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए आकर्षक ऑफर भी दिख रहे हैं। करवाचौथ के लिए मंगलवार को शहर में अस्थायी दुकानें भी सज जाएंगी। इस बार बनारसी साड़ियों के साथ जरी-जरदोजी वाली ओढ़नी का काफी क्रेज दिख रहा है। मारवाड़ी परंपरा में ही पहले ओढ़नी का प्रचलन था जो अब अन्य समाज की महिलाओं में भी बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार,जयपुरी चूड़ा की बढ़ी डिमांड खास डिजाइनर साड़ियां, ल...