Varanasi News: जय-जयकार के बीच श्रीराम बने राजा
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जयघोष के बीच जानकीजी के साथ प्रभु श्रीराम राज सिंहासन पर विराजमान हुए। पुष्पवर्षा के बीच गुरु वशिष्ठ ने राजतिलक किया। ब्राह्मणों ने भी मंत्रोचार किया। अयोध्यावासी आनंद विभोर होकर नाचने लगे। महताबी छूटने लगी। सबकी आंखें प्रभु की इस झांकी को अपने अंदर बसा लेने के लिए बैचेन थीं। यह दृश्य था श्रीआदि रामलीला लाटभैरव वरुणा संगम काशी की श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का जो शनिवार को अयोध्या (विशेश्वरगंज) में जीवंत हुआ। लीला के आरंभ में भगवान राम ने भाइयों और जानकी के साथ सविधि पूजन-हवन किया। लीला व्यास पं.दयाशंकर त्रिपाठी ने हवन कराया। इसके बाद श्रीराम सिंहासन पर विराजे और उनका राज्याभिषेक हुआ। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खुशी से झूम उठी अयोध्या, घर-घर जले घी के दीपक माता कौशल्या ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.