Varanasi News: जमीन से स्वर्ण प्रतिमा निकालने के नाम पर ठगी, शातिर बंदी
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: सेवापुरी, संवाद। जमीन से स्वर्ण प्रतिमाएं और मुद्राएं निकलवाने के लिए पूजा-पाठ के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह का शातिर गुरुवार को कपसेठी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोप है कि उसने और उसके साथी ने शिवदासपुर गांव (कपसेठी) में दो लोगों से 14 लाख 11 हजार 111 रुपये, सोने की दो अंगूठियां और चेन ठगी थी। फरार साथी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
गिरफ्तारी की जानकारी कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि पूरे खुसई मोहनगंज गांव (प्रतापगढ़) निवासी श्याम सिंह को कुरु तिराहे पर गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसका गिरोह लोगों को पूजा-पाठ कराने के नाम पर ठगता है। बताया कि दो जून को वह अपने साथी पिलखनी (सुल्तानपुर) निवासी राजेश सिंह उर्फ मायाप्रकाश सिंह उर्फ गुरुजी के साथ शिवदासपुर गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.