Varanasi News: जमीन विवाद में युवक पर हमला, चार पर केस
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। करधना गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। प्रकरण में मिर्जामुराद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। करधना गांव के प्रशांत कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। कमलेश कुमार यादव ने रम्मा से सिर पर वार कर दिया। कमलेश के अलावा श्यामलाल यादव, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.