Varanasi News: जमीन विवाद में फायरिंग, एक घायल
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान गांव स्थित फंटासिया वॉटर पार्क के पास जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में रविकांत उपाध्याय नामक व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार अतुल उपाध्याय अपने साथियों के साथ संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सौरभ उपाध्याय और अन्य लोगों ने निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पहले पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के सौरभ उपाध्याय कथित तौर पर फायरिंग कर भाग गया।घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव के दौरान रविकांत उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.