Varanasi News: जमीन बिक्री में धोखाधड़ी में गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व में बेची जा चुकी जमीन को दूसरे को बेचने के मामले में आरोपी कृष्ण कुमार जायसवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिंधोरा गांव का रहने वाला है। सिंधोरा की सुशीला देवी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में उन्होंने ग्रामसभा की जमीन कृपाशंकर जायसवाल से 4.75 लाख रुपये में खरीदी थी। बैनामा एवं दाखिल-खारिज हो चुका है। अब जानकारी हुई कि वही जमीन साल 2002 में कृपाशंकर जायसवाल तथा उनके पुत्र कपिल जायसवाल एवं कृष्ण कुमार जायसवाल ने बेच दिया। पुलिस कृपाशंकर जायसवाल और कपिल जायसवाल की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.