वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हुकुलगंज क्षेत्र में जमीन पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी देने के आरोप में चमड़ा व्यवसायी समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया। पीड़ित गोपालजी राव ने तहरीर ने बताया कि उनकी पत्नी निशा देवी के नाम से जमीन है। उनका आरोप है कि चार जुलाई की रात चमड़ा व्यवसायी रामजी प्रसाद, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार उर्फ बोनी तथा अतुल कुमार ने उस पर कब्जा करने की कोशिश की। दीवार तोड़कर उन लोगों ने जबरन गेट लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट कर उन्हें धमी दी। उनकी पत्नी निशा देवी और बेटे ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। यह भी पढ़ें- Badaun News: ठियाबंदी उखाड़ने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...