वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में जमीन के विवाद में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। फुलवरिया निवासी पीड़ित राजेश प्रसाद सिंह की तहरीर पर सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना 13 सितंबर की है। शिकायतकर्ता राजेश प्रसाद सिंह ने तहरीर में बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व पत्नी रेखा सिंह के नाम से फुलवरिया में 7 बिस्वा जमीन ली थी। 13 सितंबर को टूटी बाउंड्री की मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान सिद्ध विनायक कॉलोनी के दीपक शर्मा, उसकी पत्नी ममता शर्मा, भाई दिलीप शर्मा, उनका बेटा संजय शर्मा की पत्नी और बेटा समेत 4 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी चाकू, बोतल में पेट्रोल और तेजाब जैसे ज्वलनशील पदार्थ लिये थे। राहगीरों के जमा होने और शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे ...