Varanasi News: जमीन के नाम पर 34.50 लाख की धोखाधड़ी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये लेने और जमीन विवादित निकलने पर रकम वापस न करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिकरौल निवासी निधि कुमारी का आरोप है कि उनके पूर्व परिचित मानवेन्द्र कुमार और उसके पिता महेश प्रसाद ने पटना शहर के पास जमीन दिखाई और उसे निर्विवाद बताया। जमीन खरीदने के लिए बैंक भुगतान, नगद और एनईएफटी के माध्यम से कुल 36 लाख रुपये दिए गए। बाद में जमीन विवादित होने की जानकारी मिली। इस पर निधि ने जमीन लेने से इनकार कर रकम वापस मांगी। आरोप है कि मानवेन्द्र ने जमीन विवादित होने की बात स्वीकार कर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके लिए इकरारनामा भी तैयार हुआ, जिसमें 36 लाख रुपये प्राप्त करने और वापस करने का उल्लेख है। शिकायत के अनुसार अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.