Varanasi News: जमीन की बाउंड्री तोड़ ईंटें उठा ले गए मनबढ़
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के लमही गांव में मनबढ़ जमीन की बाउंड्री तोड़ ईंटें उठा ले गए। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। प्रेमचंदनगर निवासिनी शशिप्रभा सिंह ने तहरीर में बताया कि लमही गांव में उनकी जमीन है। उन्होंने करीब चार फुट ऊंची बाउंड्री कराई थी। उनका आरोप है कि केराकत (जौनपुर) में उदयचंदपुर गांव निवासी शनि सिंह और उसके साथियों ने उनकी जमीन की बाउंड्री तोड़ दी। इसके बाद मनबढ़ सारी ईंटें उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.