वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। खुशहाल नगर (मीरापुर बसहीं) में शनिवार को मनबढ़ों जमीन की बाउंड्री गिराकर अधिवक्ता से हाथापाई की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। गौतम गार्डेन (शिवपुर) निवासी अधिवक्ता ऋषिकांत सिंह ने बताया कि खुशहाल नगर में उनकी मौसी गीता सिंह की जमीन है। वह सात जुलाई की सुबह उसकी बाउंड्री ऊंची करा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने उनकी जमीन की बाउंड्री को अपनी बताकर उसके कागजात मांगे। कागजात दिखाने के बाद वे सभी चले गए। उनका आरोप है कि शाम सात बजे गजेंद्र सिंह और सत्यभामा सिंह की शह पर बजरंग विहार कॉलोनी (टकटकपुर) निवासी धीरज सिंह, बच्चा, प्रतीक सिंह रौनक और 25 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंन...