वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता सहित अन्य द्वारा भूमि कब्जा प्रकरण में मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ नेता सतीश चौबे की अगुवाई में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गठित कांग्रेस के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोहनसराय में सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा और उनके परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर मामले के विभिन्न पहलुओं को समझा। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग 70 बिस्वा पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद उत्पन्न किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह और अन्य आरोपियों ने अधिकारियों की मदद से दबाव, धमकी और धोखाधड़ी से भूमि पर कब्जा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अपरा...