Varanasi News: जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका रंगशाला में शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके संदेशों को जीवन में आत्मसात कर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, बरेका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों और बच्चों ने योगेश्वर के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्णलीला की मनमोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.