वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ऑपरेशनल सुगमता के लिए कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है। एनई रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर से बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस बनारस से 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। 23 दिसंबर से नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से सुबह 5:35 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 7:00 बजे छूटेगी। 30 अक्तूबर से गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस सुहेलदेव एक्सप्रेस गाज़ियाबाद स्टेशन से सुबह 7:25 छूटकर 8:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी दिन आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस जौनपुर से सुबह 7:30 बजे, डोभी से 8:05 बजे, औड़िहार से 8:25 बजे छूटकर सुबह 9:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सप्तक्रांति पांच तो वैशाली 15 मिनट देर से पहुंचेगी ...