वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जनगणना के दूसरे चरण में 3105 कर्मचारी (प्रगणक) डोर-टु-डोर परिवारिक ब्योरे जुटाएंगे। उनका जोनवार प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। शहर के विभिन्न जोनल केंद्रों पर कार्यशालाओं में उन्हें 532 सुपरवाइजरों की देखरेख में ट्रेनिंग दी जा रही है। वे प्रपत्र भरने के तौर-तरीकों से लेकर जनसंवाद करने की विधिक प्रक्रिया सीख रहे हैं। प्रशिक्षित प्रगणकों की मदद से निर्धारित समय में शत-प्रतिशत परिवारों के सटीक ब्योरे जुटाए जा सकेंगे। बता दें कि यहां 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी 2027 तक डोर-टु-डोर जनगणना होगी। आदमपुर जोन में नेशनल इंटर कॉलेज, ​भेलूपुर जोन में बंगाली टोला इंटर कॉलेज, दशाश्वमेध जोन में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, कोतवाली जोन में क्वींस कॉलेज, ​वरुणापार जो...