Varanasi News: जनकवि धूमिल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, मुकदमा दर्ज
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: लोहता। विट्ठलपुर गांव में रिंग रोड फेज दो से कुछ दूरी पर तोरण द्वार पर लगी महाकवि सुदामा पाण्डेय धूमिल की प्रतिमा को रविवार की रात अराजक तत्वों से तोड़ दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय मौके पहुंच कर जांच की। आराजी लाइन के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने थाने पर तहरीर देकर सार्वजनिक सम्पति को क्षति पहुंचाने का एक अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सुनील सिंह ने बताया कि यहां से कुछ दूरी पर महाकवि सुदामा पाण्डेय धूमिल का पैतृक घर खेवली गांव में है। तोरण द्वार और उनकी प्रतिमा को स्थापित कराया था। लेकिन अराजकतत्वों ने रात में तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.