वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. पीआर मिश्रा ने सोमवार को परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मरीजों को बिल नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हिदायत दी कि मरीजों को बिल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास बाहरी न घूमें। सीएमएस ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जन औषधि केंद्र और कुछ चिकित्सकों द्वारा दलालों के माध्यम से मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य करने की शिकायत मिल रही थी। जन औषधि केंद्र की आकस्मिक जांच में पाया गया कि भीड़ होने से बिलिंग नहीं हो रही थी, इस पर चेतावनी दी गई। बहिरंग विभाग में बैठे चिकित्सकों को भी सलाह दी गई कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखें। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में जन औषधि...