Varanasi News: छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। युवती ने छेड़छाड़ के मामले में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक कार्यक्रम में छावनी स्थित एक होटल में गई थी। वहां अनूप नामक युवक मीडियाकर्मी बताते हुए मिला। पहचान पत्र मांगने पर विवाद कर लिया। इसके बाद आशियाना तिराहे पर छेड़खानी करते हुए धमकी दी। सेवापुरी प्रतिनिधि के मुताबिक कुरू गांव के प्रधान पति पर दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में कपसेठी थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को कुरू गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूटने की घटना के बाद विवाद हुआ था। आरोप है कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के साथ पूर्व प्रधान ने जातिसूचक टिप्पणी की। तहरीर के आधार पर प्रधान पति राजू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.