Varanasi News: छेड़खानी के आरोप युवक पर हमला, छह नामजद
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात बलवा, धारदार हथियार से हमला, मारपीट आदि धारा में केस दर्ज किया है। देवेंद्र मोदनवाल ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अनुज मोदनवाल है। बीते 25 अक्तूबर की शााम पड़ोसी गांव के जाहिद, इलियास, बाड़ू, छोटू, आबिद, एकलाख सहित आधा दर्जन लोग दरवाजे पर चढ़ आए। पुत्र पर एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की। उसे घर के बाहर ले जाकर बेरहमी से पीटा। धारदार हथियार से वार करने से सिर फट गया। उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.