वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना (प्रतापपुर) गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। करधना गांव निवासी रोहित कुमार पटेल ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नौ अक्तूबर की शाम करीब 6:50 बजे उनकी बहन खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रामकुमार ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद रामकुमार के परिवार की शशिकला गुप्ता, रिया गुप्ता और खुशी गुप्ता ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने चार दिन बाद रामकुमार, शशिकला, रिया...