Varanasi News: छावनी इलाके में तेंदुआ का खौफ बरकरार
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी क्षेत्र में तेंदुआ का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चार दिन पूर्व सेंट मैरीज स्कूल परिसर में तेंदुआ की सूचना से दहशत कम भी नहीं हो पाई थी कि शनिवार रात 39 जीटीसी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सेना के जवानों ने घेराबंदी कर तेंदुआ पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। घंटों इलाकों की खाक छानी पर तेंदुआ का पता नहीं चला। रविवार सुबह भी वन विभाग की टीम ने सर्च किया, लेकिन तेंदुआ के पदचिह्न तक नहीं मिले। वहीं, हमेशा गुलजार रहने वाला छावनी क्षेत्र लगातार तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से शाम होते ही वीरान होता जा रहा है। स्थानीय लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रोजमर्रा के काम प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.