Varanasi News: छात्रों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएं
वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल संसाधन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। जीएम ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का जायजा लिया। सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विद्यालय की सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.