वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंचकला संकाय के नृत्य विभाग में पांच दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला में छात्राओं ने इस नृत्य की बारीकियां सीखीं। एमएमवी बीएचयू से सेवानिवृत्त प्रो. लयलीना भट ने छात्रों को इस नृत्यशैली की तकनीकी जानकारी, अभिनय और कलात्मक अभिव्यक्तियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएमवी की प्राचार्य प्रो. रीता सिंह रहीं। वाद्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शाह, नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. दीपान्विता सिंह रॉय, प्रो. विधि नागर, डॉ. रंजना उपाध्याय, डॉ. खिलेश्वरी पटेल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...