वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह ए बनारस क्लब की ओर से मंगलवार को जल संरक्षण की अपील की गई। भैरोनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और संस्था के सदस्यों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता पांडेय ने सभी को बारिश के पानी को सहेजने का संकल्प दिलाया। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल ने कहा कि मछोदरी स्थित स्वामीनारायण मंदिर के मंहत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के आह्वान पर क्लब ने यह मुहिम चलाई है। वर्षा जल को संग्रहित करने की सख्त जरूरत है। जल ही जीवन है यह तो सभी जानते हैं लेकिन इसके दुरुपयोग से बाज भी नहीं आते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जल संरक्षण अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ऐसे लोगों को पानी की महत्ता के बारे में समझाते हुए जागरूक करने की आवश्यकता...