वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। गुरुबाग स्थित गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय के सीसीआरटी की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को प्रदर्शन कला और नाट्य कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, निदेशिका जगजीत कौर, प्रधानाचार्या सुमेधा और नीलू कौर ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...