वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में छात्रसंघ बहाली के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के सातवें दिन छात्र अमन यादव ने प्रधानमंत्री और कुलपति को अपने खून से पत्र लिखा। धरना के दौरान छात्रों ने तीन दशक से बीएचयू में छात्रसंघ न होने पर सवाल उठाया। अमन ने पत्र में लिखा कि बीएचयू छात्रसंघ चुनाव नहीं होना विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का गंभीर विषय है। हमारी मांग है कि विद्यार्थियों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिले और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। छात्र नेता शिवांश सिंह ने कहा कि बीएचयू के छात्र अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। रक्त-पत्र के माध्यम से हमने अपनी पीड़ा और मांगों को कुलपति एवं प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का प्रयास किया है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि छात्रस...