Varanasi News: छात्रसंघ को मिले वैधानिक दर्जा : अनिल श्रीवास्तव
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) के तरफ से आयोजित नई पीढ़ी संवाद में मंगलवार को छात्र राजनीति, लोकतांत्रिक अधिकार और नई पीढ़ी की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। बीएचयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारों और विश्वविद्यालय प्रशासन की छात्रसंघ को भंग कर देने की मनमानी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संविधान में छात्रसंघ को वैधानिक दर्जा देने की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ छात्रों की आवाज को बुलंद करने, छात्र समस्याओं का लोकतांत्रिक समाधान करने, सामाजिक सरोकार के सवालों पर समझ बनाने और इसके साथ समाज में फैल रही गंभीर सांप्रदायिकता को भी रोकने में मददगार रहे हैं। वरिष्ठ नेता विजय शंकर पांडे ने कहा कि दरअसल शिक्षा के बाजारीकरण, निजीकरण, सेमेस्टर प्रणाली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.