Varanasi News: छह माह से स्ट्रीट लाइटें बंद, राहगीर परेशान
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। शिवपुर के भगतपुर (कुम्हार बस्ती) में छह महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी रूबल प्रजापति ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। लाइटें बंद रहने से बस्ती की गलियों में अंधेरा रहता है। इससे रात में घर लौटने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.