Varanasi News: छतों पर अब ग्रो बैग में उगाएं हरी सब्जियां
वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। छत पर ग्रो बैग में अब हरी सब्जी उगाई जा सकती है। इसे बढ़ावा देने के लिए वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत सूबे के सात जिलों में रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना शुरू हुई है।
योजना का विवरण इसमें शहरी क्षेत्रों में इच्छुक लोगों को जिला उद्यान विभाग से प्रति लाभार्थी 10000 रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके लिए विभाग को 50 लाख का बजट भी आवंटित किया गया है। आम लोग अपने घरों की छत पर अभी निजी तौर पर सब्जी उगाते हैं लेकिन योजनाबद्ध तरीके से पहली बार रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना शुरू की गई है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में 500 लोगों का चयन किया जाना है। प्रति लाभार्थी 10000 रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके तहत 9500 का ग्रो बैग, खाद, दवा, हजारा, खुरपी, कोकोपिट (नारियल का बुरादा) और 500 रुपये का बीज दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.